तेरी-मेरी धडकनों
का मतलब
धड़कन कभी मेरी
कभी तेरी
हम दोनों की
वो प्यारी सहेली
****************
साथ पढ़ी
साथ खेली
हरेक अदा उसकी
एकदम अलबेली
**************
वो वारिश की बूँद
वो एहसास बर्फ का
वो ख्याल ख़ुशी का
आंसू वो दर्द का
******************
वो एक नाज़ुक दर्पण
वो पल एक संघर्ष का
कण कण में तन के लिखे
वो मर्म एक स्पर्श का
**********************
नदिया सी वो बहे
पर्वत सी वो बड़ी
फूलों सी मुस्काकर वो
गुल में करती जादूगरी
***************************
कभी लगे वो अप्सरा
कभी लगे वो परी
टिक-टिक करे वो दिल में
जैसे करे कोई घड़ी
************************
वो ही एक सशक्त हाथ में
एक कोमल हथेली
पूंछे चाहने वाले से
प्यार की पहेली
*******************
धड़कन कभी मेरी
कभी तेरी
हम दोनों की
वो प्यारी सहेली
****************
साथ पढ़ी
साथ खेली
हरेक अदा उसकी
एकदम अलबेली

No comments:
Post a Comment