मुस्कराहट है या नूर है
मुस्काती हो तुम
तो मौसम भी मुस्काता है
हवा का हर झोका
तुम्हारी याद दिलाता है
******************
बारिश की बूंदों से
दिल पर जो लिख जाता है
तुम्हारा प्यार है
बहुत सुकून पंहुचाता है
********************
ख्यालों में जब कभी
तुम्हारा चेहरा आता है
तुम्हारी कजरारी आँखों से
वो एक गीत गाता है
********************
जब धडकता दिल तुमको
बहुत ही सुन्दर बताता है
गुलाबी रुखसारों पर तुम्हारे
नूर सा आता है
********************
मुस्काती हो तुम
तो मौसम भी मुस्काता है
हवा का हर झोका
तुम्हारी याद दिलाता है

No comments:
Post a Comment